BREAKING NEWS
REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2025, 5:26 pm
KHABAR : ऑपरेशन सिंदूर प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मनासा नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का किया आयोजन, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत देश की सीमाओं पर जो अद्वितीय साहस, बलिदान और पराक्रम का परिचय दिया गया, उसके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए 15 मई 2025 को मनासा नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 


यह यात्रा नगर के राष्ट्रभक्तों की ओर से आयोजित की गई, जिसमें देश के प्रति प्रेम और समर्थन की एक अद्भुत झलक देखने को मिली।


तिरंगा यात्रा की शुरुआत रामपुरा नाका से हुई और यात्रा कारगिल चौराहा होते हुए नीमच नाके तक निकाली गई। यात्रा के दौरान सैकड़ों दोपहिया  वाहनों से राष्ट्र भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा नगर तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।


कार्यक्रम में विधायक अनिरूद्ध माधव मारु ने विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के शौर्य को प्रणाम किया और उपस्थित नागरिकों को इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। अपने वक्तव्य में उन्होंने सभी राष्ट्रभक्तों से 17 मई 2025 को नीमच में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी सम्मिलित होकर देशभक्ति की भावना को और व्यापक रूप देने का आग्रह किया।


यह तिरंगा यात्रा न केवल भारतीय सेना को सम्मान देने का माध्यम बनी, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि मनासा नगर के नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और अखंडता के प्रति सदैव जागरूक और समर्पित हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE