नीमच। मनासा तहसील की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में उषांकर चौरिटेबल एंड एजुकेशन ट्रस्ट की शाखा का शुभारंभ आज दिनांक 15- 5 -2025 गुरुवार को आंगनवाड़ी सुपरवाइजर किरण खींची द्वारा फीता काटकर किया गया। उषांकर एजुकेशन चौरिटेबल ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्कूल मैं पढ़ने वाले गरीब बच्चों के लिए कोचिंग के लिए उपयुक्त राशि की व्यवस्था नहीं कर पाना ऐसे बच्चों के लिए ट्रस्ट फ्री में पढ़ाने की सुविधा देगी जिसमें सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले पहली कक्षा से 8वी तक के गरीब बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे इस अवसर पर सेवा निवृत प्राचार्य श्री रामेश्वर बिरला, सहायक अध्यापक पप्पू जोशी, राकेश बिरला,आशा कार्यकर्ता, महिलाएं,बच्चे,एवं ग्रामीण उपस्थित थे अंत में आभार संस्था प्रभारी सोनाली राकेश बिरला ने माना है।