BREAKING NEWS
REPORT : कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नगर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में नए सत्र का भव्य आगाज, 200.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और धनु राशि वालों का रुका धन होगा.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 10:20 am
KHABAR : प्रधानमंत्री आवास का कार्य पूर्ण, नपा अध्यक्ष चौपड़ा ने दिए भवन आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। कनावटी रोड पर पुलिस लाइन के पास नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री आवास के भवनों को शीघ्र से शीघ्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति-गौरव चोपड़ा ने गुरुवार, 15 मई को नगरपालिका कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष कक्ष में मुख्य नगरपालिका अधिकारी जमनालाल पाटीदार की उपस्थिति में नपा अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राहियों के भवन आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए शीघ्र ही कार्रवाई पूर्ण करें ताकि हितग्राहियों को प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप भवनों का आवंटन कर उनके अपने घर का सपना पूरा किया जा सके। बैठक में कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, सहायक यंत्री अभिलाषा चौरसिया, उपयंत्री अंबालाल मेघवाल, लोक निर्माण विभाग के लिपिक अब्दुल नईम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 


बैठक में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से नपा अध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि मैंने 15 मई तक प्रधानमंत्री आवास वाले भवनों का संपूर्ण कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए थे। प्रधानमंत्री का सपना है कि गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हो एवं सबके सर पर छत हो और हमे इस सपने को जल्द से जल्द साकार करना है। यही हमारी प्रतिबद्धता होनी चाहिए। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाटीदार ने बताया कि कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। आवंटन संबंधी प्रक्रिया में ईडब्ल्यूएस तथा एलआईजी के भवनो का लॉटरी सिस्टम से आवंटन किया जा चुका है किंतु एलआईजी के 144 भवन का लॉटरी सिस्टम से आवंटन होना बाकी है। इस पर नपा अध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि एलआईजी के 144 भवन के आवंटन की लॉटरी प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण कर उनके पट्टेनामे सहित सभी कार्य पूर्ण कर आवंटन की कार्यवाही भी पूर्ण कर ली जावे ताकि हम यथाशीघ्र सभी हितग्राहियों को उनके भवन की चाबी सौंपकर प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार हितग्राहियों के अपना घर का सपना पूरा कर सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE