BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 8:11 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह व डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, विजय टॉकीज चौराहा पर पुतला फूंक दर्ज कराया विरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान के बाद अब उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा पिछले दिनों दिए गए बयान का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन पर उतारू है। आज नीमच में भी कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नीमच के विजय टॉकीज चौराहा पर कांग्रेस द्वारा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया गया। नीमच के कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री सत्ता के नशे में मदमस्त होकर भारतीय सेना और जांबाज सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि इन मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि इन मंत्रियों को अग्रिम पंक्ति के नेताओं का श्रेय प्राप्त है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE