BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2025, 10:41 am
KHABAR : जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जगदीश देवड़ा का फूंका पुतला, विवादित बयान के बाद से ही गरमाई हुई है राजनीति, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कथित बेहुदा बयान के विवाद को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हेतु चलाया जा रहा अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  के तत्वावधान में शनिवार को जीरन में सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर शाम को जीरन थाना की भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आखिर जगदीश देड़ा का पुतला फूंक दिया। 
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला फूंकने हेतु जीरन के सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर शाम को कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां कार्यकर्ताओं से भी अधिक संख्या पुलिस की देखने को मिली। पुलिस की पूरी पैनी मुस्तैदी के बीच  कांग्रेसीयों ने जगदीश देवड़ा के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड से बुझाने की पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन पुलिस पुतले को आग से काबू पाते उससे पहले धूं-धूं कर जल गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, जगदीश देवड़ा मुर्दाबाद , भारतीय सैनिक के सम्मान में कांग्रेस मैदान में खूब लगाए गगन भेदी नारे।इस मौके पर जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद एक जवाबदार मुख्य पद उप मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ होते हुए भी बड़बोलापन जगदीश देवड़ा के का कथित बेहूदा बयान  पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं ऐसे हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। सेना का अपमान करना यही है इनका राष्ट्रवाद । भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही हैं। मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत ने कहा भारतीय सेना का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस अवसर पर हरवार मंडलम अध्यक्ष गुलाबचंद जाट, पार्षद यशवंत सागवारिया, पुष्पेंद्र सिंह बन्ना, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामनारायण टिप्पू जाट, पूर्व पार्षद घनश्याम गायरी, शांतिलाल राठौर, सेक्टर अध्यक्ष रमेश पवार, सेक्टर अध्यक्ष पहलाद भानेज, मुकेश मेडीवाला,  मनसुख भूत, जीतू बैरागी, दिलीप राठौड़ ,बद्रीलाल इंदौर, प्यार चंद अहिरवार, पहलाद राठौर, यशवंत पंचावत, दिनेश पंचावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में आभार युवा नेता पवन शर्मा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE