BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 10:48 am
KHABAR : चीताखेड़ा में कांग्रेस ने देवड़ा मुर्दाबाद, भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस मैदान में नारेबाजी करते हुए एमपी डिप्टी सीएम देवड़ा का फूंका पुतला, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताकर सेना का अपमान किया है। प्रदेश की हाईकोर्ट ने विजय शाह के बयान को शर्मनाक बताया है, इसके बावजूद इसके दोनों मंत्रियों के खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्या बीजेपी सरकार ऐसे देशद्रोही बयान देने वालों को संरक्षण दे रही है। 
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने सोमवार को चीताखेड़ा बस स्टैंड पर एम पी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा दिए बेतूके बयान ने एक बार फिर राजनीतिक भूचाल खड़ा कर दिया है, इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस नीमच के मार्गदर्शन में व जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद, जगदीश देवड़ा मुर्दाबाद ,भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस मैदान में आदि नारेबाजी करते हुए जगदीश देवड़ा का पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। चोरसिया ने कहा कि इन भाजपाईयों कि यही है क्या राष्ट्रवाद। भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने नेताओं पर कार्यवाई करने की जगह उन्हें बचाने का पूरा जोर लगा रही है। 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने उद्धबोधन में कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी अब अंतर्राष्ट्रीय विवाद का रूप ले चुकी है। विजय शाह ने एक वफादार देशभक्त मुस्लिम महिला अफसर को दहशतगर्दों की कतार में खड़ा कर दिया है। मोदी के भारत में मुसलमानों के प्रति नफरत इस हद तक बढ़ चुकी है कि अब सेना के उच्च अधिकारी और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। 
जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि ने कहां की भारतीय सेना का अपमान, पुलिस की निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं होंगी। इन भाजपाईयों कि यही है क्या राष्ट्रवाद। मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि विजय शाह और जगदीश देवड़ा को सरकार से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। विजय शाह और जगदीश देवड़ा को सरकार से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। चीताखेड़ा बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चतुर पुलिस को छकाने के लिए तीन-तीन पुतले लेकर जलाने का प्रयास किया पर पुलिस की चतुराई के सामने सिर्फ एक ही पुतला जला पाएं वो भी फायरब्रिगेड की बौछार के सामने अधजले पुतले को पुलिस ले भागी। अलग-अलग दो पुतलों को भी कार्यकर्ता लेकर आए पर आग लगाने से पूर्व ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पूर्व सरपंच मोहन सिंह तोमर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर उपाध्यक्ष अकबर खां पठान, कमलेश मांगरिया,राकेश परमार, नवीन जुणी, पिंटू जैन, लियाकत मंसूरी, नागेश्वर राठौर, राकेश रावत चैनपुरा, मुबारिक मंसूरी, शंकर लाल खिंची, नकूल मांगरिया, रमेश तंवर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE