BREAKING NEWS
BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2025, 12:57 pm
BIG NEWS : भारतीय सेना का अपमान करने वाले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की बर्खास्ती की मांग, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने उठाई आवाज, बोले- वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि प्रधानमंत्री के नतमस्तक की बोला है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवडा भले ही कार्रवाई और निंदा से बचने के लिए कई सफाई दे, लेकिन हकीकत यह है कि उन्होंने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह बात जोर देकर बोली कि प्रधानमंत्री के चरणों में पूरा देश, सेना और वो सैनिक नतमस्तक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को डिप्टी सीएम को तुरंत बर्खाश्त करना चाहिए।

यह बात शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने कही। लोक्स ने बताया कि केबिनेट मंत्री विजय शाह की गटरछाप भाषा से पूरा देश में उबाल है, उन्होंने भारतीय सेना का अपमान करने के साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया है, ऐसे गटरछाप मंत्री को पूरी भाजपा और सरकार बचाने में जुटी हुई है। इसी प्रकार मल्हारगढ विधानसभा के विधायक और डिप्टी सीएम ने भी सेना का मनोबल गिराया है। ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इन्होंने कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा हमेशा देशभक्ति का नारा देती है, वहीं सेना को सर्वाेपरि होने का ढिंढोरा पिटती है, जब प्रदेश के दो बडे नेताओं के ऐसे बयान सामने आ चुके है, जिन्हें पूरे देश ने सुना है, उन पर कार्रवाई न करते हुए भाजपा और भाजपा सरकार उनका मौन धारण कर समर्थन कर रही है।

वीडियो में स्पष्ट बोल रहे है कि पूरा देश व सेना प्रधानमंत्री के नतमस्तक है-
शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोक्स ने बताया कि वीडियो में डिप्टी सीएम साफ और स्पष्ट शब्दों में बोल रहे है कि यशवस्वी प्रधानमंत्रीजी को धन्यवाद देना चाहेंगे..और पूरा देश, देश की वो सेना,वो सैनिक, उनके चरणों में नतमस्तक है..उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है.. उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालिया बजाकर स्वागत... जब मामला बढा तो डिप्टी सीएम ने सफाई दी, लेकिन ऐसा भाषण देकर डिप्टी सीएम ने खूब तालिया बजवाई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE