BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2025, 2:08 pm
KHABAR : टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की मौत का मामला, डिप्टी डायरेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोचिंग की घटना से किया इंकार, बीमारी को बताई वजह, शोध संस्थान भेजे सैंपल, पढे़ खबर

Share On:-

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों की रहस्यमयी मौत का सिलसिला जारी है. पिछले दो सप्ताह में तीन वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। जिनमें तेंदुए समेत अन्य वन्य प्राणी शामिल हैं। हाल ही में दक्षिण हिनौता के पीटीआर क्षेत्र के कक्ष क्रमांक-537 में एक नर तेंदुए का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सतना डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में कलेक्टर और फील्ड डायरेक्टर को जांच के निर्देश भी दिए थे जिसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा पत्रकारवार्ता करके किसी भी प्रकार की पोचिंग (अवैध शिकार) की घटना से इंकार किया है।


बता दें कि सबसे पहले पीटीआर में चार माह की मादा तेंदुआ शावक की लाश मिली थी. चिकित्सकों ने तेंदुए की मौत की वजह बीमारी बताई थी। इसके बाद टाइगर रिजर्व के गंगऊ में भालू की लाश मिली थी और फिर एक तेंदुए की मौत हो गई डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि किसी प्रकार की पोचिंग की शंका नहीं है। अलग-अलग वन्यजीवों में मौत होने के कारण भी अलग है हालांकि प्रबंधन ने सेम्पल लेकर शोध संस्थान भेजे है जिसकी रिपोर्ट का प्रबंधन इंतिजार कर रहा है। वहीं डिप्टी डायरेक्टर मोहित सूद का कहना है प्रबंधन के द्वारा अब लगातार वन्यजीवों की निगरानी करने की बात कही जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE