BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2025, 2:33 pm
KHABAR : सिंगरौली जिले का 17वां स्थापना दिवस, गायक रूपाली जग्गा ने बांधा समा, राज्य मंत्री राधा सिंह समेत एमपी-एमएलए रहे मौजूद, बारिश में बॉलीवुड गानों पर जमकर झूमें श्रोता, पढे़ खबर

Share On:-

सिंगरौली। 24 मई को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चार दिवसीय सिंगरौली महोत्सव व नगर गौरव महोत्सव की शुरुआत की शुरुआत की गई। शनिवार देर शाम राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में प्रदेश की ग्रामीण एवं पंचायत विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के साथ सीधी, सिंगरौली सांसद, सिंगरौली विधायक सहित जिले कई अधिकारी मौजूद रहे।


सिंगरौली जिले का 17वां स्थापना दिवस
सिंगरौली जिले के 17वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पहले जिले के स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिला। स्थानीय कलाकारों ने मौजूद दर्शकों के मन को मोहित किया।


सिंगर रूपाली जग्गा ने बांधा समा
इसके अलावा बाहर से आई गायक रूपाली जग्गा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। रूपाली ने मधुर गानों से लोगों का मन मोह लिया। इतना ही नहीं श्रोता बारिश में भीगते हुए रूपाली जग्गा के गानों पर झूमते नजर आए।


आज होगा कवि सम्मेलन
कार्यक्रम के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से बुलाए गए कवि, कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन में अखिलेश द्विवेदी, दिनेश बावरा, गजेंद्र सोलंकी, विनीत चौहान समेत कई अन्य कवि आज रविवार को अपनी प्रस्तुति देंगे।


पूर्व सीएम शिवराज ने की थी जिला बनाने की घोषणा
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 मई 2008 को सिंगरौली को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से हर साल 24 मई से 27 मई तक सिंगरौली जिले की स्थापना को लेकर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


सीधी जिले से विभाजित कर बनाया गया सिंगरौली जिला
सिंगरौली मध्य प्रदेश राज्य का 50वां जिला है, जिसे सीधी जिले से विभाजित कर के बनाया गया। जिसमें मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पूर्वी भाग और उत्तर प्रदेश के सोनीभद्र जिले के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE