BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2025, 4:07 pm
KHABAR : शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का आयोजन 4 और 5 जून को, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यात्रा के शुभारंभ और समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल, रामघाट से शुरू होगी यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का आयोजन 4 और 5 जून को किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यात्रा के शुभारंभ और समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4 जून को सुबह 8 बजे रामघाट पर शिप्रा पूजन के साथ यात्रा शुरू होगी। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा का समापन 5 जून को गंगा दशहरा के दिन रामघाट पर होगा।


यात्रा के समापन पर मां शिप्रा को चुनरी अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में भजन संध्या और आर्मी बैंड की प्रस्तुति भी होगी। यह यात्रा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 18 वर्ष पहले शुरू की थी। तब से यह अनवरत जारी है। यह यात्रा हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक बन चुकी है। यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने एक दिन पहले बैठक भी की थी।


ननि सभापति, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
नगर निगम सभापति कलावती यादव, कलेक्टर रोशन सिंह, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक ने अधिकारियों के साथ शिप्रा परिक्रमा मार्ग और रामघाट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने परिक्रमा मार्ग और शिप्रा घाट की सफाई, मंदिरों की पुताई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल के लिए टैंकर और छाया की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।


यह रहेगा यात्रा मार्ग
शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा रामघाट पर पूजन के बाद नृसिंह घाट, आनंदेश्वर मंदिर, जगदीश मंदिर, गऊघाट, जंतर-मंतर, वरुणेश्वर महादेव, त्रिवेणी शनि मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद गोठडा, सिकंदरी, दाउदखेड़ी, चिंतामण, मंगरोला फंटा, लालपुल होते हुए भूखी माता मंदिर से दत्त अखाड़ा पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद 5 जून को सुबह यात्रा प्रारंभ होकर रणजीत हनुमान, कालभैरव, अंगारेश्वर महादेव, कमेड, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, गढ़कालिका, भर्तृहरि गुफा ऋणमुक्तेश्वर, वाल्मीकि धाम होकर शहर में प्रवेश कर विभिन्न मार्ग से होकर रामघाट पहुंचेगी। यहां पर गंगा दशहरा के अवसर पर शिप्रा-गंगा पूजन कर शिप्रा मैया को सोलह शृंगार की सामग्री अर्पण कर चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE