BREAKING NEWS
KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2025, 5:24 pm
KHABAR : जिला प्रशासन 27 मई से करेगा जिले में चार दिवसीय ईकेवायसी महाअभियान का आयोजन, प्रथम महाअभियान में की गई 33 हजार 877 हितग्राहियों की ईकेवायसी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा जिले में 27 मई से 30 मई 2025 तक विभिन्‍न प्रकार के ईकेवायसी करने के लिए कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार विशेष महाअभि‍यान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत समग्र, खाद्य, आधार, आर. ओ.आर., ईकेवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री का शतप्रतिशत कार्य किया जावेगा।
जिले में प्रशासन द्वारा ईकेवायसी के लिए 14 से 17 मई तक चलाए गये प्रथम ईकेवायसी महाअभियान में कुल 33 हजार 877 हितग्राहियों की ईकेवायसी की गई थी। इनमें जावद उपखण्‍ड क्षेत्र में 11 हजार 166 ईकेवायसी , मनासा क्षेत्र में 11 हजर 886 एवं नीमच उपखण्‍ड क्षेत्र में 10 हजार 825 हितग्राहियों की ईकेवायसी की गई थी।
प्रथम ईकेवायसी महाअभियान के बाद भी शेष रहे हितग्राहियों के ईकेवायसी करने के लिए जिले में 27 मई से 30 मई तक चार दिवसीय ईकेवायसी महाअभियान आयोजित किया जा रहा है।
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने इस महाअभियान में राजस्‍व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी विभागों के ग्राम स्‍तरीय अमले को घर-घर संपर्क कर, विशेष शिविर आयोजित कर शेष रहे हितग्राहियों की शतप्रतिशत ईकेवायसी करवाने के निर्देश दिए है। कलेक्‍टर ने जनपद सीईओ एवं सभी सीएमओ को ईकेवायसी महाअभियान की प्रतिदिन निरंतर मॉनीटरिंग व समीक्षा करने के निर्देश दिए है। उन्‍होने एसडीएम को भी अभियान की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE