नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया का रविवार को नीमच आगमन हुआ। नीमच आगमन पर हवाई पट्टी के सामने स्थित विश्राम ग्रह पर, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य पवन पाटीदार, न.पा.पार्षद एवं सभापति वंदना खंडेलवाल, निलेश पाटीदार मदन गुर्जर, लोकैश चांगल, सुखलाल पंवार मीना जायसवाल एवं पार्षदगणों, अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत, अभिनंदन किया।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने भी प्रभारी मंत्री जी से भेंट कर उनका स्वागत किया और जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन जल गंगा संवर्धन अभियान ई केवाईसी अभियान जन सहयोग से जल संवर्धन आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अवगत कराया।
इस अवसर पर एडीएम लक्ष्मी गामड़, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंकिता पंड्या तहसीलदार संजय मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मन की बात कार्यक्रम-
प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ रविवार को सर्किट हाउस नीमच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा एवं सुना।