देवास। उज्जैन रोड़ कहा जाए तो हादसों का मार्ग हो गया है, आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं, रविवार दोपहर में एक बुजुर्ग बाइक से जा रहे थे जहा उन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिसमें उनकी उपचार के दोरान मोत हो गई। वहीं एक युवक हादसे में घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सुचना मिलते ही कांग्रेस के वार्ड पार्षद दिपेश कानुनगो सहित पार्षद राहुल पंवार मोके पहुंचे उन्होनें भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर आसपास के लोगों के साथ चक्काजाम कर दिया।चक्काजाम की सूचना पर सीएसपी मौके पर पहुंचे उन्होनें कांग्रेस नेताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी,उसके बाद चक्काजाम खोला गया।
उन्होंने कहा की आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती है, प्रशासन का इस और ध्यान नहीं है। आज भी एक घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। यहां लोगों के सामने हादसा हुआ है हादसे के करीब आधा घंटे तक ना तो एंबुलेंस आई ना ही 108 वाहन आया उसके बाद घायल बुजुर्ग को नीजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमारी मांग है कि यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि फोरलेन की स्वीकृति का पत्र दिखाएं अगर यहां पर फोरलेन स्वीकृत हो चुका है तो मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरु करें, ताकि हादसे ना हो।
सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि कमलेश श्रीवास दोपहिया वाहन से जा रहे थे एक ट्रक के दाहिने अगले पहिए की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। यहां लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि कॉल करने के काफी समय तक एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर यातायात पुलिस के द्वारा समय निर्धारित किया जाता रहा है। यहां आसपास कुछ कंपनियां व रेलवे गोदाम भी है, समय-समय पर भारी वाहन आते हैं लेकिन बाकी समय में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहता है।