BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 10:19 am
BIG REPORT : डॉक्टर ने भाजपा नेताओं को धारदार हथियार लेकर दौड़ाया, जान बचाकर भागे, शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारियों से भी गाली गलौज का आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगा है। शिकायत की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गाली गलौज करने और भाजपा नेताओं को धारदार हथियार लेकर दौड़ाने का आरोप है। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बीजेपी नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


धनपुरी थाना क्षेत्र के शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर सचिन कारकुर का एक सीसीटीवी फुटेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टर सचिन धारदार हथियार लेकर घूमते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सूर्य प्रकाश रजक और उनके भाजपा नेता अधिवक्ता साथी ने हॉस्पिटल में हो रही अनियमिताओं की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। इस मामले की जांच करने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ स्वामीदिन कंवर और संतोष सिंह अस्पताल पहुंचे थे।


गाली गलौज और बीजेपी नेताओं को मारने के लिए दौड़ाने का आरोप
जांच के दौरान आरोपों में घिरे अस्पताल के डॉक्टर सचिन किसी बात को लेकर भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। धारदार हथियार से शिकायतकर्ता भाजपा नेता को मारने के लिए दौड़ाने का भी आरोप लगा है। इससे पहले की डॉक्टर हमला करता, बीजेपी नेता वहा से जान बचाकर भाग गए और मामले की शिकायत धनपुरी थाने में की।


डॉक्टर ने दी ये सफाई, जांच जारी
डॉक्टर सचिन कारकुर ने खुद पर लगे आरोपों को साजिश बताते हुए गलत ठहराया है। उन्होंने धारदार हथियार लेकर दौड़ाने वाले मामले में सफाई देते हुए कहा कि वह पेड़ पौधों की कटाई छटाई के लिए गड़ासा लेकर गए थे, जिसे लोगों ने गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश किया। भाजपा नेता ने झूठा आरोप लगाया है, जो कि पूरी तरह निराधार है। वहीं धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ कुछ लोगों ने एक शिकायत थाने में की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE