BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 10:23 am
KHABAR : श्रीधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल, घंटो तक स्टेशन पर खड़ी रही गाड़ी, लंबे इंतजार के बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर लाया गया ग्वालियर, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। नई दिल्ली से जबलपुर की ओर जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस का इंजन रविवार को फेल हो गया। घंटो तक स्टेशन पर खड़ी रही गाड़ी को लंबे इंतजार के बाद मालगाड़ी के इंजन से ग्वालियर रेलवे स्टेशन तक लाया गया। इस दौरान गर्मी के बीच यात्री परेशान होते रहे। वही इंजन फेल कैसे हुआ, विभाग इसकी जानकारी छुपा रहा है।


ग्वालियर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मौजूद बानमोर स्टेशन पर गाड़ी नंबर 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। रविवार शाम 06 बजकर 36 मिनिट पर इंजन फेल हुआ। जिसके बाद लोको पायलट ने मामले की जानकारी कंट्रोल को दी। लगभग ढाई घंटे से ज्यादा देर तक इंजन का इंतजार किया गया। जिसके बाद बानमोर स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन को ट्रेन में लगाकर ग्वालियर स्टेशन लाया गया।


यात्री हुए परेशान
जहां इंजीनियरों ने ट्रेन के इंजन की जांच की। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। आपको बता दें कि इंजन फेल होने के कारण गर्मी के मौसम में बानमोर स्टेशन पर यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इंजन के खराब होने की जानकारी भी रेलवे कर्मचारी, यात्रियों को नहीं दे रहे थे। साथ ही सूचना केंद्र पर भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। बहरहाल सोमवार सुबह तक जबलपुर पहुंचने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस अभी तक वहां नहीं पहुंच सकी है। वहीं इंजन किस कारण से फेल हुआ अभी तक यह साफ नहीं हो सका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE