चित्तौड़गढ़। शहर के मध्य पद्मिनी पार्क आयोजित योग शिविर 21 मई से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। जिसका समापन किया गया। विधायक आक्या ने भी योग किया और सबको योग से जुड़ने का आवाहन किया। शिविर लगातार 5 दिन तक चलता रहा जिसमें सैकड़ो की संख्या में योगी भाई बहनों ने शामिल होकर योग व्यायाम किये।
शिविर संयोजक भोलाराम प्रजापत ने बताया कि योग शिविर योग गुरु सुरेश शर्मा के द्वारा लिया गया। जिसमें योग के माध्यम से कई जनों को बीमारियों से राहत मिली। एक भाई के 6 महीने से कंधे में दर्द था तत्काल ठीक हो गया। शिविर में कमर दर्द, साइटिका, घुटने का दर्द, कंधे का दर्द, बीपी, शुगर ,गैस, सर्वाइकल, माइग्रेन आदि बीमारियों का योग के द्वारा निदान बताया गया। 25 मई को योग शिविर का समापन पर पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया के आतिथ्य में हुआ। संयोजक भोलाराम प्रजापत एवं वरिष्टों जन द्वारा योग गुरु सुरेश शर्मा व अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। शिविर में कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। भोलाराम प्रजापत ने बताया कि शिविर 3 दिन का था लेकिन जनता की मांग पर शिविर 5 दिन तक चलाया गया। शिविर के अंतिम दिन शिविर समाप्ति के पश्चात भोलाराम प्रजापत के विशेष आग्रह पर दो डॉक्टर डिंपल जय सिंघानी जो वर्तमान में अनंता हॉस्पिटल उदयपुर में कार्यरत है तथा डॉक्टर चित्रेश लखानी जो सेवा डेंटल चित्तौड़गढ़ में कार्यरत है इनके द्वारा ब्लड शुगर टेस्ट और बीपी जांच की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गई। जिसमें लगभग 265 महिला पुरुषों ने जांच करवाई यह इस शिविर की बड़ी उपलब्धि रही।
योग गुरु सुरेश शर्मा ने बताया कि गांधीनगर सेक्टर 4 राधा कृष्ण पार्क में शिविर नियमित 12 महीने सुबह 5ः30 से 7ः00 बजे तक विगत 10 वर्षों से चल रहा है, जो निशुल्क है। पद्मिनी पार्क में नियमित शिविर चले, इसके लिए सभी योगी भाई बहनों से आवाहन किया और इसके लिए तुलसीराम वैष्णव को योग कराने की जिम्मेदारी दी गई। शिविर में मेवालाल खोईवाल, ओम प्रकाश खटोड़, सुरेश न्याति, गजानन छिपा, महावीर धर्मेंद्र चावला, रमेश तंबोली, नरेश दशोरा विनोद सखवाया, महावीर भड़कतिया, संजय सिंधी, शिव कुमार वैष्णव ,रोहित माली ,मिश्रा जी मांगीलाल छिपा, राजेश न्याति, सत्यनारायण माली ,मोहित माली ,सुनील माली ,मुकेश तंबोली, मनोज तंबोली , सुनील आगाल, कन्हैयालाल सोनी,सुधा कुमारी, कृष्ण वैष्णव, सावित्री पटवा के साथ कई भाई बहनों ने भाग लिया चित्तौड़ के हर गार्डन में हर वार्ड में योग पहुंचे इस हेतु आगामी शिविर बहुत जल्दी नेहरू गार्डन में लगाया जाएगा। यह जानकारी भोलाराम प्रजापत ने दी।