मनासा। रविवार देर रात 8 बजे ग्राम देवरी खवासा में भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया है और रामधुन के साथ जय जवान का नारा लगाया गया। इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।देवरी खवासा में तिरंगा यात्रा चारभुजा नाथ मंदिर से रामधुन ओर देशभक्ति नारो के साथ प्रारंभ की गई जो भोलेनाथ मंदिर होते हुए बालाजी मंदिर देवनारायण मंदिर सहित गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर पहुंची जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए नगर के युवाओं सहित बड़े बुजुर्ग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ।श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर तिरंगा यात्रा समापन के अवसर पर नगर वासियों ने सेना के शौर्य को सलाम किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।