BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 11:22 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब आरोपी निकला पिकअप से तो रास्ते में मिली घेराबंदी, फिर जैसे ही उठाया ये कदम तो उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने लगभग 974 किलो अवैध डोडा-चूरा बरामद किया। सीबीएन टीम ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन तस्कर ने डोडा-चूरा से भरी गाड़ी को बांगेड़ा घाटा-कनेरा रोड पर छोड़कर भाग निकला।

 

ब्यूरो को विशेष जानकारी मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी भारी मात्रा में डोडा-चूरा लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर सीबीएन चित्तौड़गढ़ सेल की एक टीम का गठन किया गया और तुरंत मौके पर रवाना किया गया। टीम ने बांगेड़ा घाटा-कनेरा रोड के आसपास निगरानी शुरू कर दी।

 

टीम के रोकने पर नहीं रुकी गाड़ी, गाड़ी छोड़ भागा आरोपी
शनिवार रात को जैसे ही संदिग्ध पिकअप गाड़ी नजर आई, टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और तेजी से भागने लगा। टीम ने करीब 2 से 3 किलोमीटर तक पीछा किया। कुछ ही देर बाद वही गाड़ी बांगेड़ा घाटा और कनेरा गांव के बीच कच्ची सड़क पर लावारिस हालत में खड़ी मिली।

 

973.700 किलो डोडा-चूरा बरामद, मामला दर्ज
टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें बड़ी मात्रा में डोडा-चूरा भरा मिला। कुल 973.700 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद किया गया। यह मादक पदार्थ गैरकानूनी तरीके से ले जाया जा रहा था।

 

सीबीएन टीम ने तुरंत कानूनी औपचारिकताएं पूरी की और एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत डोडा-चूरा और पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया। फिलहाल इस मामले की आगे जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक कौन है और यह डोडाचूरा कहां से लाया गया और कहां पहुंचाया जा रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE