BREAKING NEWS
KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के गुम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सीताराम जाजू सागर (हर्कियाखाल) डैम की.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी को.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज ने श्रद्धा के साथ.. <<     उन्हेल में पहली ही बारिश में खुली पोल, ₹5.54.. <<     छतरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण.. <<     NEWS : न्याय तक आसान पहुंच, स्थायी लोक अदालत के.. <<     NEWS : राम मंदिर में चढ़ावा घोटाले की उच्च स्तरीय.. <<     NEWS : भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा 21वां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 10:52 am
KHABAR : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने की फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिनांक 10 जून 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, नीमच के सभागृह में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने जनसुनवाई में आए कुल 38 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारियों को उनके त्वरित व निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए।

वहीं, सीएम हेल्पलाइन के लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 45 लंबित शिकायतों का संतोषजनक समाधान कर उन्हें बंद कराया गया। जायसवाल ने सभी थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी व न्यायपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतें, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याएं आदि प्रमुख रूप से सामने आईं, जिन पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई एवं हेल्पलाइन शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, उप पुलिस अधीक्षक अजाक यशस्वी शिंदे, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकिता सिंह सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी/आवेदक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE