इंदौर। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बुधवार को कांग्रेस ने ‘फेंकू दिवस’ मनाया। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सुबह 9 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के नीचे यशवंत रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर प्रतीकात्मक रूप से श्फेंकू मिठाईश् का वितरण किया गया।
देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि हाल ही में प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के कथित आपत्तिजनक बयान पर सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
कांग्रेस ने इन मुद्दों के साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर जनता का ध्यान आकर्षित किया। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा की नीतियों के कारण देशभर में भय, भूख, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी का माहौल है। घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आमजन त्रस्त है।