BREAKING NEWS
देवली में ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच की.. <<     WEATHER: नीमच-मंदसौर में थमा बारिश का दौर, फिर.. <<     KHABAR : पेंशनर्स, विद्युत मंडल और तृतीय वर्ग.. <<     ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर भौरासा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नपा नीमच का सम्मान,.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा में रविवार को मेगा स्वैच्छिक.. <<     भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन,लंबित.. <<     देवास में कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     खरगोन में धूमधाम से मनाई नागपंचमी, नाग.. <<     KHABAR : वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल के जाप.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 1:30 pm
BIG NEWS : कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई, पार्टी ने जारी किया आदेश, राहुल गांधी को लेकर एक विवादास्पद की थी टिप्पणी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और दिग्गज कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है। 6 साल के लिए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। लक्ष्मण सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जा सकते हैं।


रॉबर्ट वाड्रा-राहुल गांधी के लिए कही थी ये बात
दरअसल, लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम की घटना के बाद गुना जिले में एक विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा था, “रॉबर्ट वाड्रा कहते हैं मुसलमान को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दिया जा रहा इसलिए आतंकी हमला हुआ।” साथ ही लक्ष्मण सिंह ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी को पहलगाम की घटना पर सोच समझकर बोलना चाहिए। इन लोगों की नदानी के कारण ही इस तरह की घटना होती है। नहीं तो किसी की हिम्मत नहीं है।


कांग्रेस प्रभारी ने दिए थे संकेत
लक्ष्मण सिंह पर कार्रवाई को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने संकेत दिए थे। संगठन सृजन को लेकर 3 जून को राहुल गांधी ने बैठक ली थी। जिसके बाद प्रदेश प्रभारी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान जब पत्रकारों की तरफ से लक्ष्मण सिंह पर कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा गया था तो प्रदेश प्रभारी का कहना था- इंतजार करिए। आपके सवाल का जवाब मिल जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE