BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 12:30 pm
KHABAR : नवांकुर संस्था एकलव्य युवा जन उत्थान समिति शिवगढ के तत्वाधान में सर्व रोग निदान चिकित्सा व नशामुक्ति परामर्श शिविर का आयोजन, विशेषज्ञों ने जांची सेहत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मप्र जन अभियान परिषद विकासखण्ड सैलाना जिला रतलाम की नवांकुर संस्था एकलव्य युवा जन उत्थान समिति शिवगढ के तत्वाधान में आर्डी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन के द्वारा निःशुल्क सर्व रोग निदान चिकित्सा शिविर व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति परामर्श शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत परिसर शिवगढ में आयोजित किया गया।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि म.प्र. जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, विशेष अतिथि परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, समाज सेवी देवेन्द्र वाघेला, कांगसी सरपंच समरथ भाभर, सृष्ठि समाज सेवा समिति रतलाम से सतीश टांक रहे। अध्यक्षता सरपंच शांतिलाल मईडा द्वारा की गई।संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय ने कहा कि आम जनों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं उपचार करना मानव एवं समाज सेवा है, जो सबसे बड़ा धर्म है, इसी उद्देश्य को लेकर शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा का प्रयास किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से नशें के दुष्परिणामों के बारें में परामर्श भी दिया जा रहा है।

जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज रतलाम में नशा मुक्ति केंद्र संचालित है। इस केंद्र का प्रमुख उद्देश्य नशे की चपेट में आए व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें जागरूक करना, परामर्श देना और उचित चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना, युवाओं को इस बुराई से बचाना तथा पुनर्वास की दिशा में कार्य करना है। इस हेतु भारत सरकार द्वारा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 जारी की गई है।

शिविर में रोगियों का परीक्षण डॉक्टर कैलाश शर्मा द्वारा किया गया डॉ. शर्मा ने बताया कि शिवगढ़ तथा आसपास से आए हुए 230 रोगियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण, नशा मुक्ति परामर्श, जांच और इलाज कराकर दवाइयां भी निशुल्क प्राप्त की तथा विभिन्न बीमारियों और ऑपरेशन जैसे 17 रोगियों को चयनित कर मेडिकल कॉलेज उज्जैन रेफर किया गया। शिविर उदय भारती संस्थान के माध्यम से किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के द्वारा भी संबोधित किया गया, कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जन समुदाय को नशामुक्ति कि शपथ दिलाई गयी। स्वास्थ शिविर मे पंच भैरू चौहान,  नवांकुर संस्था से सचिन कहार, शिवराज सिंह, मूलसिंह, मुकेश बड़ोदिया, दिनेश गहलोत, अरविंद मडिया, परामर्शदाता दिनेश गहलोत, सुखराम निनामा आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE