BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 1:13 pm
KHABAR : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम खटांबा में कृषक संगोष्ठी का आयोजन, कृषि विशेषज्ञों में अन्नदाताओं को दी उन्नत खेती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से उन्नत खेती की जानकारी जिले के दूरस्थ ग्रामों तक पहुँच रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं भारतीय मृदा विज्ञान अनुसंधान संस्थान भोपाल केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल के वैज्ञानिकों द्वारा जिले में सभी तहसीलों में दूरस्थ ग्रामों तक पहुंच कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकी की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में देवास विकासखंड के ग्राम खटांबा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान डॉ आदिनाथ काटे ने प्याज के भण्डारण के संबंध में जानकारी दी। वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र देवास नीरजा पटेल ने प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी दी। सहायक संचालक कृषि विलास पाटिल ने मिट्टी परीक्षण के संबंध में जानकारी दी। इफको प्रतिनिधि राजेश पाटीदार ने नरवाई प्रबन्धन के संबंध में विस्तार से बताया। बी.टी.एम आत्मा रोहित यादव ने बायो रिसोर्स सेंटर की जानकारी कृषकों को प्रदान की। इस दौरान कृषि विस्तार अधिकारी शिवांगी चौहान, उद्यान विस्तार अधिकारी प्रतिभा कुशवाह, पंचायत सचिव धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, सरपंच हरिसिंह मालवीय से अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE