नीमच। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायतें एवं ग्रामीणजन श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के तहत पौधारोपण करें और लगाए गए पौधों की सुरक्षा कर उन्हें वृक्ष में परिवर्तित करने का संकल्प लें। वे गुरुवार को मोरवन स्थित वीरेंद्र कुमार सखलेचा मांगलिक भवन में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, वंदना खंडेलवाल, अर्जुन माली सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।
मंत्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी को मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लगाए गए सभी पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें पेड़ का स्वरूप देना आवश्यक है।
ग्राम पंचायत की ओर से मंत्री पटेल का स्वागत बड़े फूल-मालाओं से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पंच, सरपंच, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।