नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं एसडीएम जावद प्रीति संघवी के मार्गदर्शन में बुधवार को जावद चिकित्सालय परिसर में आयोजित दिव्यांग शिविर में 96 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया है। एसडीएम प्रीति संघवी ने बताया कि दिव्यांग शिविर में कुल 113 पंजीयन हुए। इनमें से 72 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए और 24 दिव्यांगजनों को बस यात्रा पास जारी किए गए हैं। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में स्वस्थ यकृत मिशन के तहत 33 दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग भी की गई है।