BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 4:43 pm
NEWS : मोदी सरकार के 11 साल ऐतिहासिक उपलब्धियों की मिसाल- केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद सीपी जोशी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत अब विश्व को नई दिशा दे रहा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय चित्तौड़गढ़ पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के देवस्थान, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद सीपी जोशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
जोराराम कुमावत ने कहा ष्अब काम ज़मीन पर दिखता हैष् कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मोदी सरकार के बीते 11 वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, ष्पहले की सरकारें केवल घोषणाएं करती थीं, लेकिन अब कार्य धरातल पर नजर आते हैं।ष् उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, धारा 370 और 35। की समाप्ति, योग का वैश्विक प्रसार, महिला आरक्षण और चिकित्सा क्षेत्र में विस्तार जैसे अनेक कार्यों को रेखांकित किया। कुमावत ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व देश में गिने-चुने एम्स थे, जबकि आज 23 एम्स कार्यरत हैं और 8 प्रस्तावित हैं। रेलवे के विद्युतीकरण, महिला सशक्तिकरण, किसानों की आय में वृद्धि, युवाओं को रोजगार, और देश को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को भी उन्होंने रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ष्हमारा लक्ष्य है कि भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बने।ष् सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। कोविड काल में पीपीई किट और वैक्सीन का स्वदेशी निर्माण, और जी-20 की सफल अध्यक्षता ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। 
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भारत अब दुनिया को दिशा दिखा रहा है।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। उन्होंने कहा, “60 वर्षों में जो नहीं हुआ, वह 11 वर्षों में हुआ है।” उन्होंने बताया कि इस अवधि में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 10 गुना वृद्धि, रेल्वे दोहरीकरण, विद्युतीकरण, वंदे भारत ट्रेनें, अमृत जल योजना, और आधुनिक सड़कों का जाल बिछाया गया है। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारत ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए सोचता है।” वन नेशन-वन इलेक्शन, वन नेशन-वन राशन और पीएम सूर्यघर योजना जैसे दृष्टिकोण भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों को ष्बेमिसालष् करार देते हुए इसे देश के लिए परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है दृ चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, डिजिटल इंडिया, गरीब कल्याण योजनाएं, या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख। गाडरी ने कहा कि ष्मोदी सरकार ने न सिर्फ देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाया है, बल्कि आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। 
 प्रेस वार्ता के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट,  जिला मंत्री सीपी नामधराणी, कर्नल सिंह कांकरवा, अभियान के जिला संयोजक आईएम सेठिया, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, रामगोपाल ओझा, शुभम सुखवाल, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार वार्ता के पश्चात विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE