BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 5:59 pm
NEWS : देवस्थान मंत्री ने साँवलिया सेठ मंदिर गौशाला में किया पौधरोपण, फिर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किया जनजागरूकता का आह्वान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने आज सांवलिया सेठ मंदिर मंडल, मंडपिया स्थित गौशाला परिसर में वृक्षारोपण, टीकाकरण कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि गौशालाओं का संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक जिम्मेदारी है। उन्होंने गौमाता की सेवा को मानवता की सेवा बताते हुए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मंत्री कुमावत ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सिंदूर के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 

इस अवसर पर उन्होंने "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आमजन को जल की महत्ता समझनी होगी। उन्होंने कहा–“चाल है तो जीवन है, पानी की हर बूंद कीमती है। खेत का पानी खेत में, घर का पानी घर में, गांव का पानी गांव में रहे – यही जल संरक्षण की दिशा है।”

कार्यक्रम में मंत्री ने गाय को टीका लगाकर पशु स्वास्थ्य अभियान की भी शुरुआत की और जल सरोवर की साफ-सफाई कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
मंत्री कुमावत ने अपने संबोधन में सुझाव दिया कि मंदिर मंडल द्वारा गौशाला में साँवलिया जी का एक छोटा मंदिर तथा गौमाता की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाए एवं चोराया स्थित साँवलिया जी परिसर में भी गौमाता की प्रतिमा लगाई जाए। उन्होंने पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट द्वारा लिए गए एक लाख पौधे लगाने के संकल्प को सराहनीय बताते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना नहीं, उनका पोषण और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर साँवलिया सरोवर की मंत्री जोराराम कुमावत एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शरुआत की तथा वंदे जल संरक्षण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक भी ली। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, देवस्थान विभाग के निदेशक, मंदिर मंडल की सीईओ एवं एडीएम प्रभा गौतम, रतनलाल गाडरी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, मंदिर मंडल के अधिकारी/कर्मचारी, एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE