BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 6:52 pm
NEWS : आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अन्य राज्यों के लाभार्थियों को राजस्थान में मिल रही निःशुल्क इलाज की सुविधा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता युक्त एवं पूर्णतः निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस क्रम में अब अन्य राज्यों के लाभार्थियों को भी राजस्थान में आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत इंटर स्टेट (इनबाउंड) पोर्टेबिलिटी सुविधा का लाभ मिलने लगा है। यह सुविधा 18 अप्रैल 2025 से शुरू की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि इस सुविधा के माध्यम से अन्य राज्यों के पात्र लाभार्थी भी राजस्थान के सभी अधिकृत राजकीय एवं निजी अस्पतालों में योजना के तहत निःशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
जिला परियोजना अधिकारी (आयुष्मान योजना) डॉ. मुनेश बैरवा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में वर्तमान में 33 अस्पताल योजना में अधिकृत हैं, जिनमें 5 निजी एवं 27 राजकीय अस्पताल शामिल हैं।

इस सुविधा का एक प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के लुहारिया निवासी सुंदरलाल, जिनका दुर्घटना में हाथ फ्रैक्चर हो गया था, उन्हें बेगूं स्थित ओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जाँच में उनके आयुष्मान योजना के लाभार्थी होने की पुष्टि होने पर अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा योजना के अंतर्गत निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया।

इलाज के बाद मरीज एवं उनके परिजनों ने इस सेवा से प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जनकल्याणकारी योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह योजना न केवल राज्य के नागरिकों बल्कि अन्य राज्यों के लाभार्थियों के लिए भी स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस योजना का लाभ लें और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE