चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुजरात के अहमदाबाद में उड़ान भरने के दौरान दोपहर में हुए एयर इंडिया के यात्री विमान दुर्घटना के समाचार पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह विमान हादसा अत्यंत ही दुखद,चिंताजनक और दिल दहला देने वाला है। मैं इस हादसे की खबर को सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं।
मेरी संवेदनाएं व प्रार्थनाएं यात्री विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ है। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने यात्री विमान से दुर्घटना में मृतकों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा हादसे में हुए घायलों के प्रति ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की है।