BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 7:41 pm
NEWS : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का चित्तौड़गढ़ दौरा, बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है, हर तरफ अपराध का ग्राफ बढ़ा, प्रतापगढ़ जाते समय पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने किया आत्मीय अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रतापगढ़ में आयोजित आक्रोश एवं संविधान बचाओ रैली में सड़क मार्ग से भाग लेने जाते समय निंबाहेड़ा में रानीखेड़ा चौराहा पर स्थित चेतक होटल पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के प्रतिनिधि युवा उद्योगपति एवं चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरन आंजना ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सम्पत धाकड़,एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल,क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सूत की माला पहनाकर, पचरंगी साफा बंधवाकर एवं बुक्का भेंट कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर अगुवाई करते हुए माहौल को गुंजाएमान कर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है,प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।अपराधियों में कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभार्थी को निःशुल्क 25 लाख रुपए तक का कैशलेश इलाज की सुविधा प्रदान की जाती थी,जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। जिससे बीमारी से पीड़ित प्रदेश के जरूरत मंद लोगों को इलाज की उक्त राशि के 25 लाख रुपए के स्थान पर आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपए ही प्रदान किए जा रहे हैं इलाज की राशि के कम होने से लोगों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज़ की राशि के कम होने से समय पर इलाज़ नहीं हो पा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चित्तौड़गढ़ जिले में पांच बार से अधिक दौरे कर चुके हैं लेकिन अभी तक चित्तौड़गढ़ जिले को कोई बड़ी सौगात नहीं दे सके।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जगपुरा,निंबाहेड़ा पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद मनोज पारख,एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख,गोपाल नरेडी, कांग्रेस मंडल कमेटी अरनियाजोशी अध्यक्ष आज़ाद बापू जाट , मंडल कांग्रेस कमेटी बाड़ी अध्यक्ष जीवन आजना, मंडल कांग्रेस कमेटी कनेरा अध्यक्ष कमलेश धाकड़, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह, NSUI नगर अध्यक्ष रोहित जाजू, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल एवम् जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,ब्लाक एवं नगर कांग्रेस क्षेत्र के कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण,अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण,गणनायजन,आमजन एवम् मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
स्वागत अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का संचालन क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान गोपाललाल आंजना ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE