BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 7:47 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव चौकी पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब बिना नंबर की बाइक से रवाना हुआ आशिक तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 12 जून 2025 को प्रारंभ इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (जावद) निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व और चौकी प्रभारी नयागांव उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौड़ की टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल पर 211 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) ले जा रहे युवक को नवकार सिटी गेट के सामने, नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन हाईवे पर रोका। आरोपी की पहचान आशिक पिता सरफराज खान (उम्र 26 वर्ष), निवासी गांगनिया खेड़ी, तहसील मनासा, जिला नीमच के रूप में हुई है।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख 11 हजार रुपए आंकी है। इसके साथ ही आरोपी द्वारा प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत की गई।


आरोपी के खिलाफ थाना जावद पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

जप्त संपत्ति-
211 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) दृ अनुमानित कीमत 20,11,000/-

बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल दृ अनुमानित कीमत 1,50,000/-

गिरफ्तार आरोपी-
आशिक पिता सरफराज खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी गांगनिया खेड़ी, थाना मनासा, जिला नीमच (म.प्र.)

सराहनीय कार्य-
इस कार्रवाई में नयागांव पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही अत्यंत सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE