BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 10:05 am
KHABAR : शहर को मिली विकास की नई राह, 100 करोड की लागत से एक ओवरब्रिज ओर बनेगा फोरलेन रोड, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर को मिली विकास की नई राह जहा उज्जैन तिराहे से नागूखेड़ी तक 100 करोड़ की लागत से फोरलेन रोड निर्माण होगा।विधायक के अथक प्रयास से मिली प्रशासनिक स्वीकृति के बाद सिंहस्थ के पहले बनकर तैयार होगा फोर लेन रोड। आपको बता दें की उज्जैन तिराहे से नागूखेड़ी तक मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे।इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार था, जो अब समाप्त हो गया। इस मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रीय विधायक लगातार प्रयासरत रही। जिसके अंतर्गत लगभग 3.70 किमी के मार्ग का निर्माण कार्य जल्द होने वाला है। विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि उज्जैन तिराहे से लेकर नागूखेड़ी तक मार्ग के निर्माण कार्य की स्वीकृति अथक प्रयास के बाद मिल गई है। 3.70 किमी का यह मार्ग के लिए 100 करोड़ की लागत से फोरलेन रोड़ बनेगा। उन्होनें बताया कि इसमें बहुत प्रयास करना पड़ा कहीं ना कहीं कोई कारण से यह स्थगित हो जाता था।मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद है। उनके प्रयासों से यह मार्ग सिंहस्थ से पहले बनकर तैयार होगा। उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन करके देवास में माताजी के दर्शन करने दर्शनार्थियों के लिए सुविधा रहेगी। उन्होनें बताया कि उज्जैन रोड़ पर बने फ्लाय ओवर ब्रिज के समीप एक ब्रिज और बनेगा जिसमें एक आने का व दूसरा जाने का मार्ग हो जाएगा। ब्रिज पर सेंटर लाइट, डिवाइडर बनेगा। जल्द ही टेंडर होकर कार्य शुरु हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE