मुरैना। आज दिनांक 12 जून 2025 को भारत स्काउट गाइड जिला संघ मुरैना द्वारा संचालित रेलवे स्टेशन मुरैना पर शीतल जन सेवा शिविर में भाग लेने वाले से सेवार्थियों का समाजसेवी गोल्डी तोमर,गुड्डू खान, रामनरेश डडोतिया अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला मुरैना द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरसी मीणा की अध्यक्षता में सम्मान किया गया। उक्त समाजसेवियों द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां पर सेवा देने वाले लगभग 45 से सेवार्थियों को पुष्प माला पहनकर, इस भीषण गर्मी में राहत के लिए साफी वितरित की गई और उनको नास्ता कराया गया। इस अवसर पर बोलते हुए रामनरेश दंडोतिया ने कहा कि एक भीषण गर्मी में सेवा कार्य करने वाले जितने भी सेवार्थी है वह बधाई के पात्र हैं मैं ठाकुर जी से विनम्र प्रार्थना करता हूं कि इस सेवा का फल उन्हें निश्चित रूप से प्रदाय करेंगे, इसके साथ ही गुड्डू खान द्वारा कहा गया कि आज इस गर्मी में जब व्यक्ति एसी और कूलर में घर में सो रहे हैं उस समय इस शीतल जल सेवा पर प्रत्येक सेवार्थी ट्रेन की प्रत्येक बोगी पर में दौड़-दौड़ कर पानी पिलाने वाले बधाई के पात्र हैं यही नहीं यह सभी कार्यकर्ता के द्वारा जो सेवा कार्य किया जा रहा है उसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि आज के इस अवसर पर यहां पर उपस्थित हम सभी लोगों के बीच में आकर आप लोगों ने जो सम्मान दिया है वह आपका बड़प्पन है और हम इसे हमेशा याद रखेंगेद्य सेवा करने वालों में सिविल संचालक से सीताराम गुर्जर, लाखन सिंह गुर्जर, जिला सचिव शेखर यादव,दिलीप, महेश, अशोक सिंह, सोवरन, बनवारी, हरिओम तिवारी, राधेश्याम शर्मा, नितीश बंसल, सुरेंद्र दंडोतिया,दीपक भोला, महेंद्र दंडोतिया, नत्थीलाल पाठक, ऋषभ जैन, भूपेंद्र राजोरिया, आरके शर्मा आदि उपस्थित रहे विशेष रूप से ऑल इंडिया एन पी एस एंप्लॉयज फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जनक सिंह रावत की उपस्थिति रही।