BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 11:11 am
KHABAR : सफलता की कहानी- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली नीमच के राकेश मिश्रा की जिंदगी, दुकान संचालित कर चला रहा परिवार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रही है, नीमच के राकेश मिश्रा की कहानी, कैसे कोरोना काल मे लॉकडाउन में उनके परिवार और बच्चों की शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिला।
नीमच के रहने वाले राकेश मिश्रा चाय की दुकान संचालित कर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करते है। कोरोना काल के समय लॉकडाउन के बाद उनके परिवार पर आर्थिक संकट गहराने लगा, उन पर बच्चों की उच्च शिक्षा और परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ गया। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में उन्हें पता चला। नगरपालिका नीमच में उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 10 हजार रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया और बिना किसी गारंटी के उन्हें 10 हजाररुपए स्वीकृत हो गए। जिससे राकेश मिश्रा ने फिर से अपनी चाय की दुकान का संचालन करना शुरू किया और 10 हजाररुपये समय पर बैंक में जमा करने पर, उन्हें फिर 20 हजाररुपये का ऋण मिल गया। उसे भी समय पर जमा कर 50 हजाररुपये और फिर एकलाख रुपए का ऋण प्राप्त हो गया।
अब राकेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से मिले रुपयों की सहायता से अपने परिवार का तो पालन पोषण किया ही साथ ही खुद की दुकान पर 2 अन्य युवाओं को भी रोजगार दिया है। राकेश मिश्रा की आर्थिक परेशानिया तो दूर हुई है। साथ ही संकट के समय में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिले रुपयों से बच्चों को शिक्षित कर बेटे को इंजीनियर बनाया है वह वह पुणे महाराष्ट्र में जॉब भी कर रहा है और उनकी बेटी भी पढ़ लिखकर नीमच के वन स्टॉप सेंटर पर नौकरी कर रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE