BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 11:31 am
KHABAR : कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न, दिए आवश्यक निर्देश, बोले- स्कूलों में बच्चों का शत प्रतिशत एडमिशन करवाएं, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों का शत प्रतिशत एडमिशन करवाएं। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में लगातार मॉनिटरिंग करें। शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राइमरी स्कूलों के परीक्षा परिणाम में सुधार लाए, इसके लिए प्रयास करें और विशेष तौर पर ध्यान दें। सभी दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी कार्ड बनवाएं। छात्रवृत्ति में बच्चों का रजिस्ट्रेशन शेष न रहे। सभी का रजिस्ट्रेशन करवाएं। गर्मी को देखते हुए स्कूली समय का ध्यान रखें। साइकिल, पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करें। जिन स्कूलों में बिजली और पानी की समस्या है, वे जानकारी बनाकर भेजें। जिन स्कूलों में फर्नीचर नहीं है उसकी सूची बनाएं। सीएम राइज स्कूल बनने के पश्चात जो स्कूल खाली हो गए हैं उन स्कूल को वापिस प्रशासन को हैंड ओवर करें। सभी बच्चों की अपार आईडी बनाएं। इसके लिए कैंप भी लगवाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, डीपीसी शुक्ला, शिक्षक गण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE