मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मन्दसौर द्वारा बताया गया कि, वर्ष 2023 में आयोजित समूह 5 के अन्तर्गत ए.एन.एम. (महिला बहुउददेशिय कार्यकर्ता) की सीधी भर्ती के संबंधित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 13.06.2025 से 23.06. 2025 तक प्रातः 11 बजे से कार्यालयीन कार्य समय में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मंदसौर में दस्तावेज सत्यापन हेतु गठित समिति के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने दस्तावेज सत्यापन करवाए। दस्तावेज सत्यापन हेतु इस कार्यालय में उपस्थिति के समय संबंधित उम्मीदवार अपने साथ माननीय न्यायालय में दायर की गई रिट पिटीशन की प्रति एवं अपनी शैक्षणिक योग्यता, एएनएम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, अंकसूची, जाति, आयु, अनुभव आदि अन्य समस्त वांछित प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होवें।