BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 12:07 pm
KHABAR : एक्सन में है रतलाम पुलिस, रात के बेवजह घूमने वालों से लगवाई उठक-बैठक, युवकों ने हंगामा किया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में जेल भेजा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस आधी रात में बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई कर रही है। चाय-पान की दुकानों के पास खड़े लोगों और दोपहिया वाहन पर तीन सवारियों को रोककर पूछताछ की जा रही है। बीती रात पुलिस ने कई युवकों से कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। कुछ युवकों ने हंगामा किया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया।


एसपी अमित कुमार ने खुद सड़कों पर उतरकर कार्रवाई का जायजा लिया। डीएसपी अजय सारवान, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, आरआई मोहन भर्रावत और चारों थाना प्रभारी भी शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचे। डीएसपी सारवान ने सड़क पर घूम रहे युवकों को उठक-बैठक कराई और समझाइश दी।


चेकिंग के दौरान युवक ने शर्ट उतारकर हंगामा किया
दो बत्ती पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुछ युवाओं को रोक कर टोका तो मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। एक ने अपनी शर्ट उतार दी। पुलिस के सामने ही कहने लगे इनके भी वीडियो बनाओ। पुलिस से बदतमीजी करने लगे। हंगामे की सूचना मिलने पर डीएसपी अजय सारवान पहुंचे। हंगामा करने वालों को पकड़कर स्टेशन रोड थाने लेकर आए। शांति भंग करने के आरोप में 6 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसने शर्ट उतारकर हंगामा किया उसका नाम रितिक खरे है। जो कि पुलिस का लिस्टेड गुंडा भी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE