BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 12:28 pm
KHABAR : पालिका अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, एकजुट पार्षदों ने पद से हटाने मंदिर में ली शपथ, भ्रष्टाचार को लेकर विधायक भी पहले बोल चुके हैं नरक पालिका, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी नगर पालिका में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। भ्रष्टाचार और अन्य मामलों को लेकर प्रदेश भर में चर्चित पालिका अध्यक्ष के खिलाफ 20 पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। एकजुट पार्षदों ने अध्यक्ष गायत्री शर्मा को पद से हटाने बैठकर मंदिर में शपथ ली है। मामला चूकिं सत्ताधारी पार्टी बीजेपी से जुड़ा हुआ है और अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा की खबर से संगठन भी सक्रिय हो गया है।


बीजेपी जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव एवं विधायक देवेंद्र जैन ने आज सभी नाराज बीजेपी एवं निर्दलीय पार्षदों से बंद कमरे में वन टू वन चर्चा की है। पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा की हठधर्मिता से पीड़ित और वह मानने को तैयार नही है। पार्षदों का आरोप है कि नपा अध्यक्ष उनके वार्डाे में विकास कार्य नहीं होने दे रही है। जो कार्य हुए भी है उसका भुकतान रोक दिया गया है। कुछ पार्षद तो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही नपा अध्यक्ष को हटाने अविश्वास प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव गोलमोल जबाब देते हुए नजर आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE