BREAKING NEWS
KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 12:51 pm
KHABAR : दिग्विजय सिंह के भाई को हटाने पर सियासत, बीजेपी एमएलए का तंज- कमजोरी गिनाने वाले सभी राम-लक्ष्मण होंगे बाहर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस से हटाने पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मामले में कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कमजोरी गिनाने वाले सभी राम और लक्ष्मण बाहर होंगे।


रामेश्वर शर्मा ने कहा- कांग्रेस में न कोई लक्ष्मण रहेगा और न राम
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “कांग्रेस में न कोई लक्ष्मण रहेगा और न कोई राम रहने वाला है। यह कांग्रेस राहुल और सोनिया की गुलाम कांग्रेस हो गई है। इसलिए अब इस कांग्रेस में कोई बोलेगा तो उसकी नहीं सुनी जाएगी। सत्य बोलेगा तो हटा दिया जाएगा। कड़वा पचाने का सामर्थ्य कांग्रेस में नहीं है। मध्य प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक गृह युद्ध भी है।”


अपने-अपने बच्चों को स्थापित करने में लगे हैं
रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा, सब अपने-अपने बेटा-बेटियों को स्थापित करने के लिए लगे हुए हैं। कमलनाथ क्यों चाहेंगे कि लक्ष्मण सिंह रहें? दिग्विजय सिंह बेटे को महत्व दिलाना चाह रहे हैं। राहुल भैया अपने आप में परेशान हैं। अरुण यादव की कोई पूछताछ नहीं है। इसलिए पूरे कांग्रेस में अपनों को स्थापित करने का कॉम्पटीशन है। 


उन्होंने आगे कहा कि जो कांग्रेस की कमजोरी गिनाएंगे उन्हें सबको कांग्रेस से बाहर होना पड़ेगा। सत्य सुनने का सामर्थ्य न सोनिया गांधी में है, न प्रियंका में और न राहुल गांधी में। सत्य हमेशा कड़वा होता है। 


राहुल गांधी को दी थी ये हिदायत
लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि रॉबर्ट वाड्रा जीजा जी, राहुल जी का३उसने क्या कहा मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं।


पहले भी दे चुकें है कई बयान
पिछले साल लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी लक्ष्मण सिंह चर्चाओं में थे। 10 जून को ही लक्ष्मण सिंह ने पार्टी की हार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरा था। जब पटवारी ने दिल्ली में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक का फोटो ट्वीट कर नेताओं के नाम सहित लिखा था कि विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस पर लक्ष्मण सिंह ने लिखा कि तुम अध्यक्ष हो, अपने पैरों पर कब खड़े होंगे या ‘मार्ग दर्शन’ ही लेते रहोगे। जिनको अपने मार्ग का पता नहीं, वो तुम्हें क्या मार्ग दर्शन देंगे?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE