भोपाल। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आये दिन किसी न किसी विभाग के भ्रष्ट अधिकारी -कर्मचारी लोकायुक्त की जद में आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है, जहां भोपाल विकास प्राधिकरण ( बीडीए ) का एक भ्रष्ट बाबू 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया है। समाचार के लिखे जाने तक बाबू के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
दरअसल लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण के बाबू सहाबुद्दीन को रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने उसे 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी बाबू सहाबुद्दीन के खिलाफ आवेदक घनश्याम राठौर ने शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।