BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 2:17 pm
BIG REPORT : मूंग खरीदी को लेकर एमपी में सियासत, जीतू पटवारी बोले- कृषि मंत्री की छाती पर मूंग दलेंगे, वीडी शर्मा का जवाब- कांग्रेस का काम ही भड़काना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर जमकर सियासत जारी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि किसान मूंग उत्पादक इलाकों के विधायकों के घरों के बाहर जाएं और मूंग खरीदी की मांग को लेकर चक्की से मूंग दलें। विधायक बीजेपी का हो या कांग्रेस का सबके घरों के बाहर मूंग दलें. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि सरकार किसानों से बातचीत कर रही है. कांग्रेस का काम ही लोगों को भड़काना है।


चक्की से उनकी छाती पर मूंग दलेंगे
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस किसी भी हद तक लड़ाई लड़ेगी। जहर बीजेपी सरकार के दिमाग में है। मैंने कहा है किसान सारे बीजेपी-कांग्रेस सारे विधायकों के घर के सामने चक्की लेकर जाएं और मूंग दलें, इसके बाद भी मूंग खरीदी नहीं हुई तो हम देश के कृषि मंत्री के बंगले के बाहर मूंग की बोरी लेकर जाएंगे और चक्की से उनकी छाती पर मूंग दलेंगे।


कांग्रेस के खून में यही जींस
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- इस प्रकार के स्लोगन देना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसान के बेटे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान भी किसान के बेटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए हर सम्भव प्रयास किए. बीजेपी नेतृत्व किसानों के लिए कई कदम उठा रही है। कांग्रेस का काम लोगों को भड़काना, झूठ बोलना, छल-कपट करना है। कांग्रेस के खून में यही जींस हैं. मुख्यमंत्री किसान संगठनों से, किसान भाइयों से संवाद रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE