BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 2:54 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच संस्कृति-पर्यटन क्षेत्र में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर, सीएम से मिले राजदूत, समझौता अगले 3 साल के लिए वैध होगा , पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश और फ्रांस के बीच संस्कृति-पर्यटन क्षेत्र में शुक्रवार को त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ, पर्यटन और संस्कृति के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और अलायंस फ्रांसेज डी. भोपाल के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता अगले 3 साल के लिए वैध होगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।


अब यह मध्यप्रदेश को भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग का नया केंद्र बनाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के साथ संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं। मध्यप्रदेश फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक संबंधों के लिए भी तत्पर है। उनकी आगामी माह फ्रांस यात्रा प्रस्तावित है। भारत और फ्रांस के बीच औद्योगिक विकास की दृष्टि से, उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और शिल्प कलाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन मध्यप्रदेश को न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी बल्कि एक प्रगतिशील, वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की हमारी दूरदृष्टि को साकार करता है। इससे प्रदेश के कलाकारों को वैश्विक मंच मिलेगा और फ्रांस तथा यूरोप से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


राजदूत ने कहा-नए अवसर खुलेंगे
भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. मथौ ने इस साझेदारी पर कहा कि हमें मध्यप्रदेश सरकार के साथ इस महत्वपूर्ण सहयोग को स्थापित करते हुए खुशी हो रही है। फ्रांस मुख्य रूप से पर्यटन, सुरक्षा, पर्यावरण और शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य करता है। यह एमओयू दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक कूटनीति को और मजबूत करेगा। जिससे कला, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।


एमओयू से यह होगा
एमओयू के तहत प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया जाएगा। जिसमें कला उत्सव, संगीत, नृत्य प्रदर्शनियां, फिल्म स्क्रीनिंग, खान-पान और अन्य संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। प्रतिवर्ष एक समर्पित इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश की पर्यटन प्रचार सामग्री का फ्रेंच भाषा में अनुवाद किया जाएगा और फ्रांसीसी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र के अधिकारियों और गाइड्स को फ्रेंच भाषा एवं संस्कृति का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।यह समझौता प्रदेश की सांस्कृतिक कूटनीति को बल देगा और स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, छात्रों तथा सांस्कृतिक संगठनों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा, जिससे मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी। प्रमुख सचिव उद्योग राघवेंद्र कुमार सिंह, फ्रांस के कौंसुल जनरल जीन मार्क सेरे शार्ले, फ्रांसीसी दूतावास के राजनीतिक परामर्शदाता शाद जॉयनाल आबेदीन और अलायंस फ्रांसेज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


सांची समेत कई पर्यटन स्थलों पर पहुंचे राजदूत
भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. मथौ ने सांची, भीम बेटका समेत कई पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्हें टूर गाइड एवं स्कॉट अजय सिंह ने राजदूत को सांची समेत पर्यटन स्थलों से जुड़ी जानकारियां दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE