खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देश पर खरगोन एसडीएम बीएस कलेश एवं उप संचालक कृषि एसएस राजपूत ने 12 जून को एसडीएम कार्यालय में मूंग व्यापारियों की बैठक लेकर मूंग खरीदी के संबंध में चर्चा की। बैठक में मण्डी सचिव शर्मिला निनामा एवं मूंग व्यापारी उपस्थित थे।
बैठक में मूंग व्यापारियों से कहा गया कि मूंग की गुणवत्ता के अनुसार किसानों को दाम दिया जाए। किसानों से भी कहा गया है कि वे अपने मूंग को अच्छी तरह से साफ करके सुखाने के बाद ही मण्डी में विक्रय के लिए लेकर आए। व्यापारियों से कहा गया कि किसानों की उपज कम दाम में न खरीदें।