चीताखेड़ा। जीरन तहसीलदार नवीन गर्ग पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरन रोड पर स्थित लगभग एक हेक्टेयर शासकीय भूमि की पावती बनवाने के लिए मयूर पिता मांगीलाल दमानी द्वारा तहसीलदार नवीन गर्ग से 1,30,000 में सौदा तय हुआ था। बताया जा रहा है कि भुगतान करने के बावजूद आज तक न तो उक्त भूमि की पावती तैयार की गई है और न ही भुगतान की राशि लौटाई गई है।
पीड़ित मयूर दमानी ने इस संबंध में कई बार तहसीलदार गर्ग से निवेदन किया कि या तो शासकीय प्रक्रिया अनुसार पावती तैयार की जाए या फिर ली गई राशि वापस लौटाई जाए। परंतु तहसीलदार की ओर से न कोई सकारात्मक जवाब मिला है और न ही कोई आश्वासन दिया गया है।
पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और या तो पावती प्रदान की जाए या फिर भुगतान की गई राशि लौटाई जाए, जिससे न्याय हो सके।