BREAKING NEWS
युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 3:53 pm
KHABAR : एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा 17 जून से, जिले में 40 केंद्रों पर 14 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा, 5 जुलाई तक चलेगा एग्जाम, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का आयोजन 17 जून से किया जा रहा है। यह परीक्षा पहली परीक्षा में असफल या गैरहाजिर रहे विद्यार्थियों के लिए है।


जिला शिक्षा विभाग के एडीपीसी गिरीश तिवारी के अनुसार, विद्यार्थी सभी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थी श्रेणी सुधार के लिए भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पहली परीक्षा में अनुपस्थित या देर से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को भी यह अवसर मिलेगा।


जिले से कुल 14,615 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें 10वीं के 9,319 और 12वीं के 5,296 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा 40 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।


कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 से 26 जून तक होगी। 12वीं की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई तक चलेगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 17 से 26 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों ने एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 11 जून तक आवेदन जमा किए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE