BREAKING NEWS
युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 4:01 pm
KHABAR : स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन के तहत कलेक्‍टोरेट में स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर का आयोजन, कलेक्‍टर चंद्रा सहित 140 शासकीय सेवकों ने करवाया अपना हेल्‍थ चेकअप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन के तहत कलेक्‍टोरेट कार्यालय नीमच में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत एवं सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटिल के निर्देशानुसार स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिए निरूशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में डॉ.मनीष यादव एवं पैरामेडिकल स्‍टाफ की टीम ने अपनी सेवाएं दी। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा सहित विभिन्‍न विभागों के 140 से अधिक शासकीय सेवकों ने शिविर में अपना स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण करवाया। इनमें से 101 शासकीय सेवकों की बीएमआई किया गया। 14 का ब्‍लड प्रेशर, 38 को शुगर, 137 एक्‍सरें, एवं 101 शासकीय सेवकों की खून की जॉंच की गई। इनमें से 23 शासकीय सेवकों का बीएमआई निर्धारित मानकों से अधिक पाया गया।
कलेक्‍टर चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट में आयोजित इस निरूशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का निरीक्षण कर , शासकीय सेवकों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्‍होने सभी शासकीय सेवकों से स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण अवश्‍य करवाने की बात भी कही। साथ ही शासकीय सेवकों को अपने परिवार के सदस्‍यों का भी बीएमआई जॉंच एवं स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण करवाने की समझाईश दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE