BREAKING NEWS
युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 4:12 pm
KHABAR : अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद एमपी में एक्शन, मैदान में एयरपोर्ट अथॉरिटी-जिला प्रशासन की संयुक्त टीम, एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में आने वाले मैरिज गार्डनों को नोटिस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक्शन देखने को मिल रहा है। भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मैदान में उतरी और विमानतल के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले मैरिज गार्डनों को नोटिस जारी किया जा रहा है। एयरपोर्ट से 10 किमी के दायरे में आए तो कार्रवाई होना तय है।


भोपाल एयरपोर्ट के आसपास बिल्डिंगों की ऊंचाई को लेकर सर्वे किया जा रहा है। मैरिज गार्डन में लेजर बीम (सारपी लाइट) के इस्तेमाल से प्लेन क्रैश की घटना से संदेह है। क्यों कि लेजर लाइट आसमान में करीब 150-200 मीटर तक अटैक करती हैं। एसडीएम राय और एयरपोर्ट अथॉरिटी मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस देने के लिए निकली है। अगर विमानतल से 10 किलोमीटर के दायरे में ऊंची बिल्डिंग या मैरिज गार्डन आएंगे तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।


अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा
आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को दर्दनाक हादसा हुआ। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन टेक ऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल पर गिरा, जिससे इमारत में भी आग लग गई।


265 लोगों की हुई मौत
इस भीषण हादसे में कुल 265 लोगों की जान चली गई। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी, 12 क्रू मेंबर्स, 229 विमान यात्री और जहां प्लेन गिरा, वहां मौजूद कुछ लोगों की भी मौत हो गई। फ्लाइट नंबर एआई -171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। वहीं इस हादसे में सिर्फ एक भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक जिंदा बच गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE