बालाघाट। जिला अस्पताल में शुक्रवार को शोक सभा हुई। एआरटी सभा हॉल में हुए इस कार्यक्रम में चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
दरअसल, अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में एक यात्री को छोड़कर 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में डॉक्टर रेजिडेंट हॉस्टल पर विमान गिरने से चार डॉक्टरों और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत हो गई।
मृतक यात्रियों को दी श्रद्धांजलि
शोक सभा में सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने कहा कि इस हादसे में मेडिकल जगत ने अपने होनहार डॉक्टरों को खो दिया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को धैर्य की कामना की।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, पूर्व सीएचएमओ डॉ. मनोज पांडे, डॉ. गीता बोकड़े, डॉ. मीनल नगपुरे, डॉ. सुषमा गोयल और सहायक प्रबंधक इरफान बेग सहित अस्पताल और नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।