BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 4:42 pm
KHABAR : शिवपुरी में खाद वितरण में कालाबाजारी के आरोप, एमपी एग्रो कर्मचारी को पकड़कर कलेक्ट्रेट ले गए किसान, कलेक्टर बोले- कार्रवाई करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शहर की गल्ला मंडी के पास स्थित एमपी एग्रो खाद वितरण केंद्र पर जमकर हंगामा किया। हालात तब बिगड़ गए जब किसानों ने केंद्र के कर्मचारी को पकड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचा दिया और खाद की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाए।


किसानों का आरोप है कि केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है, लेकिन उसे जानबूझकर वितरित नहीं किया जा रहा। किसान धर्मवीर यादव ने बताया कि आधार कार्ड पर 10 डीएपी खाद की बोरियां दर्ज की जा रही हैं, लेकिन किसानों को केवल 5 बोरियां दी जा रही हैं। साथ ही 250 रुपए की नैनो यूरिया खाद की बोतल 500 रुपए में जबरन बेची जा रही है।


किसानों का आरोप- रात में हो रही खाद की ब्लैक मार्केटिंग
किसान सतीश रावत ने आरोप लगाया कि वितरण केंद्र से रात के अंधेरे में खाद की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है, जबकि सुबह से कतार में लगे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। नंबर लगाने के नाम पर भी पैसों की मांग की जा रही है।


कर्मचारी बोला- बैंक में पैसे जमा करने गए थे सहयोगी
वहीं कलेक्ट्रेट में एमपी एग्रो के कर्मचारी विष्णु ओझा ने सफाई देते हुए कहा कि उनके दो सहयोगी बैंक में पैसे जमा करने गए थे, उनके लौटने के बाद ही वितरण शुरू होना था। लेकिन किसानों की भीड़ ने उनकी बात नहीं मानी और उन्हें जबरन कलेक्ट्रेट ले आई।


कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और किसानों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं आई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE