BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 5:06 pm
KHABAR : मनासा में तीन दिवसीय कुश्ती महादंगल को लेकर पहलवानों का हुआ वेट, कल से कुश्ती महादंगल होगा प्रारम्भ, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में इण्डियन स्टाईल कुश्ती संघ एवं श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला मनासा के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय संभाग केसरी कुश्ती एवं वेट चेम्पियन प्रतियोगिता शुक्रवार से प्रारम्भ हुई। इण्डियन स्टाईल कुश्ती संघ जिला संरक्षक नारायण सोमानी जावद, जिला अध्यक्ष लाला भाई चौहान मनासा, जिला सचिव उस्ताद घीसालाल भेरावत जावद, अखाडा उस्ताद गुड्डु भाई ग्वाला मनासा ने बताया है कि पहले दिन बाहर एवं नीमच जिले से आए 40 से लेकर 65 किलो वेट और 65 से अधिक वेट वाले पहलवानो का बारी, बारी से वेट (वजन) किया गया। वेट के आधार से पहलवान कुश्ती दंगल में उतरकर अपना जौहर दिखाएंगे। संभाग केसरी कुश्ती एवं वेट चेम्पियन प्रतियोगिता में 65 किलो से अधिक वजन वाला पहलवान संभाग केसरी एवं ओपन केसरी में भाग लेगा। संभाग केसरी में प्रथम आने वाला पहलवान को 21000 हजार, द्वितीय 11000 हजार, तृतीय 5000 हजार रूपये नगद पुरस्कार एवं अलग-अलग वेट में आने वाले विजेता, उपविजेता को भी नगद राशि पुरस्कार के रूप में मुख्य अतिथियों के हाथों दिया जाएगा। इण्डियन कुश्ती संघ जिला संरक्षक नारायण सोमानी जावद ने कहा कुश्ती महादंगल में रेपरी एवं निर्णायक मंडल का निर्णय सर्वमान्य रहेगा। सभी कुश्ती प्रेमी, पहलवानगण, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारिगण, सदस्यगण, आस पास क्षेत्र के रहवासी, पत्रकारगण पधारकर तीन दिवसीय कुश्ती महादंगल के इस आयोजन को सफल बनाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE